Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का दुल्दुला जनपद पंचायत में औचक निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर दी चेतावनी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुल्दुला, जशपुर। जशपुर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास ने दो दिन पूर्व दुल्दुला जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Advertisements

कलेक्टर ने दुल्दुला में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैंड एवं छात्रावास सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जनपद पंचायत दुल्दुला के सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई तथा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान दुल्दुला ग्राम पंचायत के पंच एवं समाजसेवी अजय गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने दुल्दुला नगर में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग रखते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत की व्यवसायिक दुकानों पर वर्षों से चले आ रहे कब्जों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मांग की कि अवैध कब्जों को हटाकर दुकानों का आवंटन जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को रोजगार का अवसर मिल सके।

कलेक्टर ने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button