Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, जशपुर जिले के लिए ऐतिहासिक कदम: यूडी मिंज

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर,भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने से जशपुर जिले सहित उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड के विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। लगभग 291 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन धरमजयगढ़ से प्रारंभ होकर पत्थलगांव, जशपुर क्षेत्र होते हुए लोहरदगा तक पहुंचेगी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यूडी मिंज ने इसे जशपुर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जिले को पहली बार सीधे भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वर्षों से रेल सुविधा से वंचित रहे लाखों लोगों को अब सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि रेल संपर्क स्थापित होने से पर्यटन, कृषि, वनोपज, लघु उद्योग, व्यापार तथा स्थानीय रोजगार को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। परियोजना के निर्माण एवं संचालन के दौरान हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होने की संभावना है।
यूडी मिंज ने कहा कि यह रेल लाइन केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि जशपुर, पत्थलगांव, कांसाबेल, कुनकुरी एवं आसपास के आदिवासी क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का माध्यम बनेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक लोगों की पहुंच आसान होगी तथा क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ सकेगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए भारत सरकार और रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जल्द से जल्द रेल सेवा शुरू की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button