Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

ऑपरेशन शंखनाद: गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 गौवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सोन क्यारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 नग गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मई 2026 को चौकी सोन क्यारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम झरगांव छाता टांगर के जंगल रास्ते से 06 नग गौवंशों को मारते-पीटते हुए तेजी से पैदल हांककर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल टीम रवाना की गई।

पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो 06 गौवंशों को पैदल ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज भगत (35 वर्ष), निवासी ग्राम बछरांव, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर बताया।

Advertisements

जब पुलिस ने गौवंशों से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी 06 गौवंश बरामद कर लिए और आरोपी के खिलाफ चौकी सोन क्यारी में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त गौवंश थाना सन्ना क्षेत्र के दो संदिग्ध व्यक्तियों के हैं और उन्हीं के कहने पर वह उन्हें ले जा रहा था। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज भगत को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोन क्यारी सहायक उप निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक नरेंद्र यादव एवं विमल मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामले को लेकर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button