Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 425 लीटर शराब जप्त

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 425 लीटर शराब जप्त
बिलासपुर (चकरभाठा)।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 425 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जप्त किए हैं।
घर के आंगन में बना रहे थे शराब
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वर्मा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 09 के निवासी अपने घर के आंगन में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री के लिए संग्रह कर रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements


तीनों आरोपियों से भारी मात्रा में बरामदगी
कार्रवाई के दौरान:
रवि वर्मा (24 वर्ष) के पास से 155 लीटर
बंटी वर्मा (24 वर्ष) के पास से 135 लीटर
रानी वर्मा (34 वर्ष) के पास से 135 लीटर
इस प्रकार कुल 425 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
साथ ही 4 एल्यूमीनियम डेचकी, 2 चूल्हा और 2 सिलेंडर सहित शराब निर्माण उपकरण जप्त किए गए। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 93,000 रुपये बताई गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के पास शराब रखने एवं निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस की अपील
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button