Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

640 बोतल नशीली कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी रंजन साहू गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के बड़े कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दरअसल, जनवरी 2026 में चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी में पुलिस ने मोहित कुमार गुप्ता नामक आरोपी के पास से 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई थी। इस मामले में आरोपी मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस नशीली कफ सिरप का सप्लायर उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले का निवासी रंजन साहू है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस ने टेक्निकल टीम और मुखबिर की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की और आखिरकार उड़ीसा के उसके गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
इस पूरे ऑपरेशन में चौकी कोतबा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
मामले पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button