Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

सुबह-सुबह दातुन की तलाश पड़ी भारी, उक्त बुजुर्ग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा गांव में मातम का माहौल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सुबह-सुबह दातून की तलाश एक बुजुर्ग को भारी पड़ गई। जंगली हाथी के हमले में उनकी दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि 83 वर्षीय बुजुर्ग बुधनाथ राम चौहान रोज़ की तरह सुबह दातून तोड़ने जंगल की ओर गए थे।

इसी दौरान जंगल में मौजूद एक जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने बुजुर्ग को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वन विभाग की चेतावनी के बावजूद हादसा
वन विभाग की गश्ती टीम द्वारा पहले ही गांव में मुनादी कर लोगों को हाथियों की मौजूदगी को लेकर सावधान किया गया था।
लेकिन अज्ञानता और लापरवाही के चलते बुजुर्ग इस खतरे का शिकार हो गए।

वन विभाग का बयान
कुनकुरी रेंज के रेंजर सुरेंद्र होता ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही तत्काल सहायता के रूप में पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

गांव में शोक का माहौल
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

जंगल से लगे इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग वन विभाग की चेतावनियों का पालन करें और सतर्क रहें।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button