Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कौशल्या साय का बड़ा ऐलान: वासुदेवपुर में विष्णु भक्तों के लिए बनेगा मंडप, कार्यक्रम में किया वादा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर/वासुदेवपुर:हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर ग्राम वासुदेवपुर के खड़ियाटोली में आयोजित श्री हरि विष्णुनाम अखंड कीर्तन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों ने भाग लिया। पंडित पंचम दास जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड कीर्तन का शुभारंभ कराया। उल्लेखनीय है कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 3 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कौशल्या साय ने समाज में एकता बनाए रखने और धर्म-संस्कृति की रक्षा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि इस स्थल पर जल्द ही मंडप निर्माण कराया जाएगा, जिससे विष्णु भगवान के भक्तों को पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में आयोजक समिति के दिलीप यादव, संदीप विश्वकर्मा, शंकर यादव, घूरन टेटे, देवनाथ टेटे, भानु यादव, विनीता टेटे, संतोषी बाई सहित भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नरेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालु भगवान विष्णु के नाम संकीर्तन में लीन नजर आए।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button