Advertisement Carousel
Blog

परीक्षा के बीच ड्रिल मशीन की गूंज, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले ध्वनि प्रदूषण बना बड़ी चिंता

Advertisements

Advertisements


परीक्षा के दौरान ड्रिल मशीन की गूंज से पढ़ाई प्रभावित
अभिभावक ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Advertisements


जांजगीर-चांपा। बोर्ड परीक्षा नजदीक है और विद्यार्थी तैयारी में जुटे हैं, लेकिन शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवासीय परिसर में रहने वाले एक अभिभावक ने तेज ध्वनि प्रदूषण को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।


पुराना हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी महेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर निर्माणाधीन पानी टंकी में चल रही भारी ड्रिल मशीन पर परीक्षा अवधि तक रोक लगाने की मांग की है।


बताया गया है कि आवासीय परिसर के समीप पानी टंकी का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। खुदाई और तोड़फोड़ के लिए बड़ी ड्रिल मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निकलने वाली तेज ध्वनि तरंगों के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
प्रार्थी के अनुसार उनकी पुत्री कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्रा है, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही हैं। ऐसे में लगातार मशीन की तेज आवाज से एकाग्रता भंग हो रही है और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।


अभिभावक ने प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा अवधि के दौरान निर्माण कार्य में उपयोग हो रही भारी मशीनों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाए या समय निर्धारित कर कार्य कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके।


अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन छात्रों के हित को प्राथमिकता देते हुए क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button