Advertisement Carousel
Blog

धान, चावल एवं वाहन जब्तराइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

Advertisements

धान, चावल एवं वाहन जब्त
राइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जिले में चावल के अवैध परिवहन एवं धान-चावल भंडारण में अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच कर लाखों-करोड़ों रुपए की धान-चावल की जब्ती की गई है।

Advertisements


जिला खाद्य अधिकारी  कौशल साहू ने बताया कि 17 जनवरी 2026 को केरा स्थित एक राइस मिल से चावल के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर नवागढ़ के राछा चौक में ट्रक क्रमांक CG 11 BK 7802 को रोका गया। जांच में ट्रक में 580 बोरा चावल (290 क्विंटल) भरा पाया गया, जिस पर विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज, सेमरा का टैग लगा था। चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन पर 18 लाख रुपए मूल्य का ट्रक एवं 8.70 लाख रुपए मूल्य का 290 क्विंटल चावल जब्त कर थाना नवागढ़ की अभिरक्षा में सौंपा गया।


इसी क्रम में सेमरा स्थित विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज में जांच के दौरान दस्तावेजों में गंभीर अनियमितता एवं स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई। मिल प्रोपराइटर पंकज देवांगन के कब्जे से 92,607 बोरा धान (37,042.80 क्विंटल) जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8.51 करोड़ रुपए है।प्रकरण में केरा स्थित स्वस्तिक राइस मिल की संलिप्तता सामने आने पर 18 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम द्वारा उक्त मिल की भी जांच की गई। जांच में घोषित स्टॉक की तुलना में 278 क्विंटल धान कम पाया गया तथा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर मिल के पार्टनर अनुभव देवांगन के कब्जे से 62,325 बोरा धान (24,930 क्विंटल) अनुमानित मूल्य 5.73 करोड़ रुपए एवं 50 क्विंटल चावल (अनुमानित मूल्य 1.50 लाख रुपए) जब्त किया गया। इन सभी मामलों में संबंधित मिल संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान-चावल की खरीदी, भंडारण एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है और उड़नदस्ता टीम द्वारा सतत निगरानी एवं छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button