Advertisement Carousel
मैहरमध्यप्रदेश

मैहर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर भाजपा का विरोध: प्रेस वार्ता में विपक्ष पर साधा निशाना

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

जिला मैहर‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन प्रस्ताव के संसद में पारित नहीं होने के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी मैहर द्वारा सिंधी गुरुद्वारा में 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मध्यप्रदेश मैहर प्रभारी राज्यमंत्री श्री मति राधा सिंह ने संबोधित किया। इस पत्रकार वार्ता में मैहर जिले के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर उपस्थित रहे।

Advertisements

 

श्री मति राधा सिंह जी ने कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी के सम्मान,अधिकार और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ, वह केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

 

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि “महिला विरोधी गठबंधन” ने इस ऐतिहासिक अवसर को बाधित कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का जो संकल्प लिया है, वह किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं पड़ेगा।

 

भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, जन-धन खाते, मातृत्व सुरक्षा योजनाएं और तीन तलाक जैसे फैसलों ने महिलाओं के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित रहा है।

 

आज की नारी केवल मतदाता नहीं, बल्कि निर्णायक शक्ति बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और देश में महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे भाजपा की नीतियों का परिणाम हैं।

 

श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि 2001 की जनगणना के बाद श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में यह निर्णय लिया गया कि 2026 के बाद पहली जनगणना तक परिसीमन स्थगित रहेगा, ताकि दक्षिणी राज्यों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके। इसके बावजूद विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला-विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। और विडंबना देखिए-इस पर विपक्ष जश्न मनाता रहा। विपक्ष का जश्न, हर महिला का अपमान है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यह मुद्दा जन-जन तक जाएगा और महिलाएं स्वयं तय करेंगी कि उनके सशक्तिकरण के साथ कौन खड़ा है।

 

प्रेस वार्ता में नेताओं ने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मुद्दा अब जन-आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस घटनाक्रम को समझ रही हैं और भविष्य में इसका असर चुनावों में भी दिखाई देगा। इस पत्रकार वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के बंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर ने दी।

 

इसके पूर्व में जन आक्रोश यात्रा सिंधी धर्मशाला से मातृ शक्ति द्वारा विरोधाभास संदेश रैली काली पट्टी बांधते हुए घंटाघर चौक, कटरा बाजार, गल्ला मंडी, काली माता चौक, स्टेट बैंक, चंडी देवी मंदिर होते हुए सिंधी गुरुद्वारा में मनचासिन मातृ शक्तियों में सर्व श्री प्रभारी मंत्री राधा सिंह, जयंती तिवारी जिला पंचायत सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, तारा विजय पटेल जिला पंचायत सदस्य, शीतल ताम्रकार नगरपालिका उपाध्यक्ष, मणिदीप तिवारी जनपद सदस्य, कार्यक्रम प्रभारी रीटा आहूजा,संचालन कर्ता रेखा दुबे के साथ भारी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही। दीप प्रज्वलन स्वागत अभिनंदन के साथ सभी अतिथियों का उद्बोधन प्रदान किया गया। आभार प्रकट मैहर जिले के लोकप्रिय विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button