Advertisement Carousel
बिलाईगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार–ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Ad

बिलाईगढ़ में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। दुम्हनी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisements

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान यशवंत टंडन और रूपेंद्र कुमार देवांगन के रूप में की गई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button