Advertisement Carousel
Blog

हनुमान जयंती विवाद के बाद सिटी कोतवाली पुलिस का एक्शन, 6 बदमाश गिरफ्तार

Ad

Advertisements

हनुमान जयंती विवाद के बाद सिटी कोतवाली पुलिस का एक्शन, 6 बदमाश गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 02 अप्रैल को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisements


इन 6 आरोपियों पर हुई कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत पाण्डेय, अमन उर्फ डिंपल, आयुष खटीक, चंदन खटीक, अभिषेक उर्फ अभी खटीक एवं रितीक खटीक शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस सहित अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।


शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सख्त
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


गुंडा बदमाशों को दी गई सख्त चेतावनी
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के चिन्हित गुंडा-बदमाशों को थाने में बुलाकर कड़ी हिदायत दी गई है और अपराध करने पर होने वाली सख्त कार्रवाई से अवगत कराया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button