Advertisement Carousel
Blog

जयपुर में चमके छत्तीसगढ़ के कराटे स्टार, प्रदेश को दिलाया दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ टीम ने 18 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर मचाया धमाल

Advertisements


नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों का जलवा
छत्तीसगढ़ टीम ने 18 पदक जीतकर हासिल किया दूसरा स्थान
जांजगीर-चांपा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित चौथी महाराणा प्रताप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 18 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements
Advertisements


जयपुर कराटे फेडरेशन द्वारा अल्बर्ट हॉल जयपुर के समीप स्थित स्काउट गाइड हॉल में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश के 8 राज्यों से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम प्रथम, छत्तीसगढ़ द्वितीय और पंजाब तृतीय स्थान पर रही।
5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तक आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत एवं 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप का आयोजन सेंसई सिंपल भाठी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


प्रतियोगिता में पहली बार नेशनल स्तर पर भाग लेने वाली योगिता शर्मा ने अपने दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। वहीं विनय थवाईत ने भी दोनों इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा प्रथम नामदेव, अरमान ताम्रकार, पीहू थवाईत, दीपाली सहिस, पारिधि श्रीवास, आयुष विश्वकर्मा एवं आदित्य महंत ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए और जिले का नाम रोशन किया।


निर्णायक मंडल में सेंसई दिनेश थापा (राजस्थान), सेंसई अखिलेश कुमार आदित्य (छत्तीसगढ़), सेंसई कमलेश कुमावत (राजस्थान), शिहान अशोक सर (महाराष्ट्र), राजाराम सर (महाराष्ट्र), ओम जी डाबी (जयपुर), रविंद्र सैनी, अंजू मेम एवं मंजू मेम शामिल रहे।
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर कोच सेंसई अखिलेश कुमार आदित्य, वर्सेटाइल मार्शल आर्ट्स छत्तीसगढ़ के संरक्षक आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष जादूराम साहू, सहयोगी कोच आकाश यादव तथा सभी अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button