Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन शादी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन शादी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा
जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, जबरन विवाह और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमरताल निवासी आरोपी प्रमोद निराला (21 वर्ष) ने पिछले तीन वर्षों से जान-पहचान का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और नाबालिग होने के बावजूद उससे विवाह कर लिया।
पीड़िता के अनुसार, 31 मार्च 2026 की रात लगभग 8 बजे आरोपी ने शराब के नशे में उसके साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसके हाथ, कोहनी और घुटने में चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा है।

Advertisements
Advertisements


मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस टीम के भास्कर शर्मा, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज एवं गौकरण राय का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button