Advertisement Carousel
Add
Blog

सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

Ad

Advertisements

सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात
सक्ती,
क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का विधिवत शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
ग्राम सकर्रा में पुलिस चौकी स्थापना की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके बाद सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) द्वारा त्वरित पहल करते हुए स्थल चयन एवं चौकी स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, जिलाधीश श्री विकास कुमार टोपनो, जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सकर्रा सरपंच बरत लाल सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, जनपद सदस्य खीकबाई कमलेश मनहरण, सक्ती कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल एवं पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खुटे सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत, चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कृष्णकुमार राठौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements


अपने संबोधन में पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई पुलिस चौकी से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक के स्टेनो निरीक्षक श्री वाय.एन. शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button