Advertisement Carousel
Blog

विधायक सुशांत शुक्ला ने समाजसेवियों और पत्रकारों का किया सम्मान

Advertisements

मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा का 22वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह संपन्न

Advertisements
Advertisements


मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने समाजसेवियों और पत्रकारों का किया सम्मान


सक्ति। मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समाज सेवी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा के विधायक मा. श्री सुशांत शुक्ला रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज निर्माण में पत्रकारों और समाजसेवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष पत्रकारिता और निस्वार्थ समाज सेवा लोकतंत्र की मजबूती तथा जनहित के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।


समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों एवं पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने इसे अपने कार्यों के प्रति प्रेरणा और जिम्मेदारी बढ़ाने वाला बताया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के 22 वर्षों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपस्थित जनों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button