Advertisement Carousel
Blog

नव वर्ष पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाईशिवरीनारायण पुलिस ने 2 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

नव वर्ष पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिवरीनारायण पुलिस ने 2 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े

नव वर्ष की शुरुआत में ही जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से दो आरोपियों को गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025 को नववर्ष के मद्देनज़र शिवरीनारायण पुल चौक, मेन रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में पिठ्ठू बैग के माध्यम से अवैध गांजा लेकर शिवरीनारायण की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा तत्परता से रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 18 हजार रुपये), नगद 7,100 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित कुल जुमला मशरूका 70,100 रुपये बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

Advertisements


रघुनंदन कश्यप, पिता हीरामणी कश्यप, उम्र 40 वर्ष
संजय कुमार रोहिदास, पिता गणेश राम, उम्र 22 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा हैं।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक नितिन द्विवेदी, बलराम यादव एवं शेषनारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button