Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर महुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई
160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
सक्ती, 26 मई। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 160 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 हजार रुपए बताई गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार निगरानी की जा रही थी।
इसी दौरान थाना सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोंगरा स्थित कांटाझरिया पहाड़ के ऊपर कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी देवदत जायसवाल, रविशंकर सिदार उर्फ दानी सिदार, ओम प्रकाश साहू और भूपेन्द्र जायसवाल को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं कुछ अन्य आरोपी पहाड़ी और झाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में कुल 160 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की। पूछताछ के दौरान आरोपियों से शराब रखने और बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
थाना सक्ती में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 42 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल सक्ती भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में सउनि नीलमणी कुसुम, चित्रांगद चंद्रा, प्रधान आरक्षक उमेश साहू, शब्बीर मेमन, आरक्षक गौरसिंह कंवर, सतीश यादव, दीपक बंजारे एवं प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का सख्त संदेश
सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button