Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

दतरेंगा में सुशासन तिहार: विधायक अनुज शर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

रायपुर। प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के मार्गदर्शन में 01 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां जनप्रतिनिधि सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रायपुर जिले के ग्राम दतरेंगा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक Anuj Sharma एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष Sandeep Yadu ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाइयां, कृषि बीज और आवास योजना के अंतर्गत खुशियों की चाबी वितरित की गई। महिलाओं को पोषण आहार एवं योजनाओं से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2026 प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच बन रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समाधान शिविरों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम नंद कुमार चौबे, सीईओ धरसीवां आशीष केशरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button