Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पिछले चौबीस घंटे में खीरी पुलिस द्वारा कुल नब्बे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पिछले चौबीस घंटे में खीरी पुलिस द्वारा कुल नब्बे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपदीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

Advertisements
Advertisements

दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में महिलाओ बालिकाओ के लिये सुरक्षित वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से समस्त थानों की टीमों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत भीड-भाड़ वाले इलाको, कोचिंग सेटर्स, विद्यालय, पार्क आदि मे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों किशोरो से भी पूछताछ व उन्हें कड़ी चेतावनी दी गयी। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा विगत सप्ताह से प्रारंभ हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत विगत दिवस महिला संबंधी अपराधों में वांछित चल रहे कुल इक्कीस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं मा0 न्यायालय में प्रचलित मामलों वादों से संबंधित पीड़िताओं को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से कुल दस वारंटियों को भी गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में चेकिंग के दौरान फब्तियां कसते या अनुचित कृत्य करते हुए पाये जाने पर धारा 296/74 बीएनएस के तहत कुल 18 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। साथ ही कुल 41 व्यक्तियों के खिलाफ (170/126/135 बीएनएसएस) निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button