Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गोमर्डा अभ्यारण्य में वन्यजीव सांभर की मौत

सारंगढ़ के प्रसिद्ध गोमर्डा अभ्यारण्य के समीप ग्राम मल्दा (ब) क्षेत्र में हिरण प्रजाति के एक सांभर की मौत हो गई है।

Advertisements

आज सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे मृत सांभर को देखा और इसकी सूचना मीडिया को दी। सूचना मिलते ही मीडिया कर्मियों ने तत्काल वन विभाग के रेंजर को दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी दी।

Advertisements

प्रथम दृष्टया सांभर की मौत का कारण किसी अज्ञात वाहन की टक्कर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल वन विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button