Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

महाविद्यालय और विद्यालय में रेडक्रॉस के संबंधित कई गतिविधियां और कार्यक्रम हुई आयोजित

जशपुर/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष और कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल द्वारा जिले के सभी महाविद्यालय और विद्यालय के प्राचार्य को प्रत्येक शनिवार को रेडक्रॉस का कार्यक्रम एवं गतिविधियां अनिवार्य रूप से कराने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही कराए गए कार्यक्रम एवं गतिविधियांें की प्रतिवेदन फोटोग्राफ सहित उपलब्ध करने के लिए कहा है। आदेश के परिपालन में शनिवार को जिले के प्रत्येक महाविद्यालय और विद्यालय में रेडक्रॉस के संबंधित कई गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित हुई।

Advertisements
Advertisements

जिला समन्वयक एवं जिला रेडक्रॉस अधिकारी रूपेश पाणिग्राही ने बताया कि शासकीय उ.मा विद्यालय दुलदुला में रेडक्रॉस के स्वयंसेवको एवं प्रभारी शिक्षक के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया, इस शाला के छात्र-छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला के डॉक्टरों और अन्य सदस्यों में द्वारा स्वास्थ्य उन्मुखीकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंगपानी में कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना, उद्देश्य, सिद्धांत और कार्य के बारे में प्राचार्य श्रीमती बिमला डनसेना द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें सदस्यता फार्म भरने हेतु प्रेरित किया गया।  सी.के.डी महाविद्यालय में रक्तदान शिविर हेतु प्रोहात्सना कार्यक्रम रखा गया, शासकीय महाविद्यालय आरा में रेडक्रॉस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, ऐसे अन्य शालाओ और महाविद्यालय में कार्यक्रम और गतिविधियां हुई, उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रत्येक शनिवार को आयोजित किये जावेंगे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button