Advertisement Carousel
Blog

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisements

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


सक्ती, 08 जून 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बाराद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बाराद्वार पुलिस ने ग्राम भूरसीडीह में छापेमार कार्रवाई कर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा और शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भूरसीडीह में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी भागवत लाल पटेल (36 वर्ष), निवासी भूरसीडीह, थाना बाराद्वार के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।


जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 196/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक तकेश्वर कटकवार एवं आरक्षक बुधेश्वर प्रसाद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button