Advertisement Carousel
Blog

फेसबुक से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फेसबुक से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी 2026।
सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) एवं 69 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहगांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता एवं आरोपी की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव) सहित प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं महेश राम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button