Advertisement Carousel
Blog

जिले में ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट की शुरुआत — किसानों को मिलेगी नई राहत

Ad

Advertisements


जिले में ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट की शुरुआत — किसानों को मिलेगी नई राहत

Advertisements
Advertisements

सक्ती,
जिले में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्यानिकी विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विकासखण्ड डभरा के अंतर्गत शासकीय उद्यान रोपणी–चुरतेली में आधुनिक ऑटोमेटिक प्लग टाइप वेजीटेबल सीडलिंग उत्पादन यूनिट स्थापित की गई है। यह यूनिट अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 करोड़ सीडलिंग तक की है।

इस नए सेटअप से जिले के किसानों को कई बड़े फायदे मिलेंगे—सबसे बड़ा लाभ समय से पहले फसलों की बुवाई करने में मिलेगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी और लागत में कमी आएगी। गुणवत्तापूर्ण पौध उपलब्ध होने से फसलें अधिक स्वस्थ रहेंगी और अंततः किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

किसान बेहद कम दरों पर सभी प्रकार की तैयार सीडलिंग प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही वे अपने बीज उपलब्ध कराकर मनचाही पौध भी तैयार करा पाएंगे। परंपरागत तरीकों से पौध तैयार करने पर अक्सर कई समस्याएँ सामने आती थीं—जैसे पौध का गल जाना, मौसम का प्रभाव, मिट्टी की अनुकूलता की कमी, कीट एवं रोग का प्रकोप। इन मुश्किलों के कारण किसानों को आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती थी। लेकिन आधुनिक सीडलिंग यूनिट इन सभी चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान प्रदान करती है।

उद्यानिकी विभाग ने जिले के सभी सब्जी उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे रबी मौसम के लिए शासकीय उद्यान रोपणी चुरतेली या अपने-अपने विकासखण्ड की निकटतम शासकीय रोपणियों से संपर्क कर उच्च गुणवत्ता वाली तैयार सीडलिंग प्राप्त करें, ताकि क्षेत्र में सब्जी उत्पादन और कृषि आय दोनों का स्तर बढ़ाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button