Advertisement Carousel
Blog

राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने सक्ती जिले के कई ग्रामों का किया निरीक्षण

Advertisements

जिला -सक्ति

Advertisements

राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने सक्ती जिले के कई ग्रामों का किया निरीक्षण

Advertisements

सक्ति  राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रायपुर की राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने आज सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पेंड्री, बरेकेलकला, डोटमा, देवरीमठ और झरप का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालयों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया। श्रीमती सिंह ने घर–घर कचरा संग्रहण में लगे स्वच्छाग्राही समूह के सदस्यों से मुलाकात कर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से गीले और सूखे कचरे को अलग–अलग रखने पर जोर देते हुए ग्रामीणों को नियमित रूप से कचरा segregate करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा उन्होंने ग्राम स्तर पर चल रहे अन्य स्वच्छता से जुड़े कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। राज्य सलाहकार ने टीमों को स्वच्छता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत की टीम, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव, स्वच्छाग्राही तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button