Advertisement Carousel
Add
Blog

चार साल से लापता दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने खोज निकाला

Ad

Advertisements

चार साल से लापता दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने खोज निकाला

Advertisements

रायगढ़, “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस ने करीब चार वर्षों से लापता नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को तलाश कर रायगढ़ से सकुशल बरामद किया है। घरघोड़ा पुलिस की विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 10 अगस्त को पीड़िता को बरामद किया और 11 अगस्त को उसकी न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराई।

Advertisements


मामला विशेष पॉक्सो प्रकरण क्रमांक 57/2021 से जुड़ा है। घरघोड़ा थाने में वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 232/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की न्यायिक कार्यवाही के दौरान वर्ष 2022 में पीड़िता के लापता होने की जानकारी सामने आई थी।
पीड़िता की न्यायालय में उपस्थिति नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान शुरू किया गया।
पुलिस टीम ने पीड़िता के परिजनों, सहेलियों और रिश्तेदारों से पूछताछ के साथ रायगढ़ सहित अन्य जिलों में भी संभावित ठिकानों पर तलाश की। टीम ने व्यवसायिक क्षेत्रों, फैक्ट्री क्षेत्रों, कोयला खदानों और स्लम क्षेत्रों में भी पतासाजी की। लगातार प्रयासों और विभिन्न माध्यमों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 अगस्त को पीड़िता को रायगढ़ से बरामद कर लिया।
इसके बाद 11 अगस्त को पीड़िता की माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की न्यायालयीन उपस्थिति से विचाराधीन पॉक्सो प्रकरण की कार्यवाही को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और दोषी को कानून के अनुसार सजा दिलाने की प्रक्रिया मजबूत होगी।
पीड़िता की तलाश और न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा और हरीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिग पीड़ितों को न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। कोई पीड़ित वर्षों से लापता हो, तब भी उसकी तलाश के प्रयास नहीं रुकेंगे। पुलिस संवेदनशीलता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक पीड़ित को न्याय की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button