Advertisement Carousel
Add
Blog

करही में डकैती की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

करही में डकैती की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा, थाना बिर्रा क्षेत्र में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की योजना करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती करने की थी। मुखबिर की सूचना पर बिर्रा पुलिस, साइबर टीम और करही पुलिस सहायता केंद्र की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच संदिग्ध व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार लोहे की कुदाली बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार कर्ष, जितेंद्र साहू, राजेंद्र उर्फ राजा साहू, रंजीत साहू और भीम साथी शामिल हैं। सभी आरोपी शिवरीनारायण, बिर्रा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।


मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(4) और 310(5) के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को दबोच लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, करही पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित बिर्रा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की तत्परता से डकैती की संभावित वारदात टल गई और पांच आरोपी हथियारों सहित सलाखों के पीछे पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button