Advertisement Carousel
Add
Blog

राह चलती महिला से छेड़खानी और धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

राह चलती महिला से छेड़खानी और धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई “अभियान संवेदना” के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता 12 अगस्त को अपने पति के साथ थाना चक्रधरनगर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति के लिए भोजन लेकर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम एकताल निवासी उमेश और अभिषेक पीछे से पहुंचे और उसके साथ कथित रूप से छेड़खानी करते हुए किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसी दौरान पीड़िता का एक परिचित मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, जिसे देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पति और गांव के प्रमुख लोगों को दी। इसके बाद 12 अगस्त को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीड़िता की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 74 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों के घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश प्रधान, उम्र 26 वर्ष और अभिषेक गोधिया, उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम एकताल, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे और पुलिस टीम की सक्रियता से पूरी हुई। “अभियान संवेदना” के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button