Advertisement Carousel
Add
Blog

हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रायगढ़ हाईवे पर खड़े ट्रेलर और भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का जूटमिल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 3 फरवरी 2026 को अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। वाहन में 10 लीटर डीजल से भरी जरिकेन, करीब दो मीटर लंबा पाइप, लोहे का सब्बल, मोबाइल फोन और अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद हुई थीं।
जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी हाईवे पर खड़े ट्रेलरों को निशाना बनाते थे। परिवहन विभाग से जांच कराने पर वाहन पर लगी नंबर प्लेट का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं दूसरी नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस वास्तविक वाहन मालिक तक पहुंची।

Advertisements


पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों सुनील कुमार केवट और संदीप कुमार डहरिया ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इसके बाद साथियों के साथ रायगढ़ आकर हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, डीजल चोरी के दौरान एक ट्रेलर चालक के जागने और शोर मचाने पर आरोपी स्कॉर्पियो से भागने लगे। तेज रफ्तार में वाहन अनियंत्रित होकर एनएच-49 किनारे पलट गया, जिसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए।
मामले का मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव पहले से ही बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद है। पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति लेकर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। उसे बिलासपुर जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं गिरोह के फरार सदस्य शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे की तलाश जारी है।
जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में फर्जी नंबर प्लेट, चोरी में इस्तेमाल सामान और वाहन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि हाईवे पर भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और अपराध में प्रयुक्त वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट तथा चोरी के नेटवर्क पर पुलिस की विशेष नजर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button