Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन शंखनाद: 46 गौवंश बरामद, 7 की मौत

Ad

Advertisements

ऑपरेशन शंखनाद: 46 गौवंश बरामद, 7 की मौत

Advertisements


रायगढ़ में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धरमजयगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत 14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 46 गौवंश को बरामद किया है। इनमें 7 गौवंश की मौत हो चुकी थी, जबकि 39 को सुरक्षित रेस्क्यू कर कांजी हाउस पहुंचाया गया है। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर ट्रक को जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बरसापाली जंगल का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 चक्का ट्रक के जरिए जंगल के रास्ते गौवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की और बरसापाली जंगल मार्ग पर घेराबंदी की।

Advertisements

पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही ट्रक में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तिरपाल से ढके लावारिस ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 की तलाशी ली।

ट्रक के अंदर 46 गौवंश बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी। जांच के दौरान 7 गौवंश मृत मिले। पुलिस टीम ने तत्काल जीवित गौवंश को ट्रक से बाहर निकालकर रेस्क्यू किया और 39 गौवंश को कांजी हाउस धरमजयगढ़ में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखा गया।

धरमजयगढ़ पुलिस ने ट्रक चालक और फरार पशु तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि गौवंश तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध पशु परिवहन या अवैध तस्करी की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button