Advertisement Carousel
राज्य

पंजाब में DRI की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामदगी

Ad

लुधियाना 
लुधियाना में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक कार से 103 किलो गांजा बरामद किया है। यह नशा एक खास तरीके से तस्करी किया जा रहा था, जिसे डी.आर.आई. की टीम ने पकड़ लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशे की बाजार में कीमत करीब 31 लाख रुपए बताई जा रही है।

Advertisements

सूत्रों के मुताबिक, डी.आर.आई. को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नशे की बड़ी खेप लेकर लुधियाना की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद, डी.आर.आई. टीम ने साहनेवाल के पास एक कार को रुकवाया और उसकी जांच शुरू की। टीम को कार के फर्श में छिपाए गए पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। कुल 74 पैकेट खाकी रंग की टेप से लिपटे हुए थे और ये पैकेट कार के फ्रंट और रियर फ्लोर में बनाए गए विशेष कमरों में छिपाए गए थे।

Advertisements

इस तस्करी को अंजाम देने के लिए तस्करों ने कार की बॉडी को मोडिफाई कर लिया था, जिससे गांजा आसानी से छिपा लिया गया था। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि यह तरीका तस्करों द्वारा नशे की तस्करी करने का नया तरीका है, जिसमें वे वाहनों के फ्लोर को बदलकर उसमें गांजा या अन्य नशीली सामग्री छिपाते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहां से आई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। डी.आर.आई. टीम ने कार और गांजा दोनों जब्त कर लिए हैं और अब मामले की गहन जांच की जा रही है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button