Advertisement Carousel
Add
Blog

पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

Ad

Advertisements

पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

Advertisements
Advertisements

आज सुबह थाना चांपा पुलिस ने मेहंदीपारा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध शराब और गांजा कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर की गई।

सुबह-सुबह करीब 6 बजे चांपा पुलिस की 15 सदस्यीय विशेष टीम अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP चांपा  यदुमणी सिदार के नेतृत्व में संचालित की गई।

पुलिस टीम ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन के पास स्थित मेहंदीपारा बस्ती को चारों ओर से घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पहली कार्रवाई

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से 6 लीटर देशी महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा।
आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी बड़ी कार्रवाई

इसी दौरान एक युवक के पास से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह जप्ती इलाके में सक्रिय नशा कारोबारियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

तीसरी कार्रवाई – संदिग्ध गिरफ्तार

सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 संदिग्ध व्यक्तियों को भी पकड़ा, जो बिना कारण बस्ती में घूमते पाए गए।
सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

थाना चांपा ने कहा—
थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ऑपरेशन में शामिल टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में
उप निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा, दादूरैया ठाकुर, बेलसज्जर लकड़ा,
ASI बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक उदय पाटले,नर्सिंग बर्मन, पुष्पा साहू, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत,चंद्रकांत बिजनेर, भूपेंद्र गोस्वामी, रूपनारायण बरेठ,जेकब तिर्की, शकुंतला नेताम, संगीता लहरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे छापे लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button