Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक घटना 12वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, वीडियो कॉल पर था प्रेमी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

Advertisements

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 12वीं की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रा फांसी लगाते वक्त अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी।मामला लछनपुर गांव का है, जो जांजगीर सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। मृतिका की पहचान रजनी प्रधान, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी।

Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान छात्रा ने घर के कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सूत्रों के मुताबिक, फांसी लगाने से ठीक पहले छात्रा अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान ही उसने फंदा गले में डाला और झूल गई। यह दृश्य देख प्रेमी घबरा गया और तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। क्या यह प्रेम प्रसंग का मामला है, या फिर किसी तरह का मानसिक दबाव — इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है एक होनहार छात्रा का इस तरह जिंदगी से हार मान लेना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि 18 साल की उम्र में उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा?
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार या नजदीकी सहायता सेवा से संपर्क करें। समय पर मदद मिलना बेहद जरूरी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button