Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

प्रदेश में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों ने संभाली कमान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में शहरी एवम ग्रामीण के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की,जिसमे अल्पसंख्यक मोर्चा के रायपुर जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद यूनुस को दायित्व सौंपा गया,जिससे क्षेत्र में भाजपाइयों में खुशी की लहर है। यूनुस पेशे से वकील है और काफी समय से पार्टी में सक्रिय सदस्य एवम पूर्व में जिला रायपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री के पद रहते हुए सेवारत रह चुके है।

Advertisements

नए जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का किया वादा,,,,

यूनुस जी कहना है की,मेरे लिए ये बड़े सौभाग्य की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और मेरे सम्माननीय वरिष्ठ जनों ने मुझे इस योग्य समझा और जिला रायपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी ।
पद जितना बड़ा होता है जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी हो जाती है । इसके साथ ही हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो जनता को “सबका साथ और सबका विकाश” एवं इसी क्रम में अल्पसंख्यक समुदाय में सुरक्षा और विकाश मुस्लिम समुदाय के लिए “एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर” को जमीन स्तर तक ले कर जाना है ।
अल्पसंख्यक समुदायों के बीच धरातल स्तर तक, भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को लेकर जाना है और जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी का जो विश्वास है उसे और अधिक मजबूत करना है ।

विधायक अनुज शर्मा ने भी दी बधाई,,,,

वही धरसीवां विधायक अनुज शर्मा जी ने मोहम्मद यूनुस अशरफी के साथ साथ सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी साथ ही पार्टी में रहते हुए देश और जनता के हित में काम करके नई मिशाल कायम करने की सलाह दी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button