Advertisement Carousel
Blog

खुर्शीपार में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, पांच आरोपी गिरफ्तार कार, बाइक और नगदी सहित 16.70 लाख की संपत्ति जब्त

Advertisements

खुर्शीपार में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड
कार, बाइक, नगदी और मोबाइल सहित 16.70 लाख की संपत्ति जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


भिलाई। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही दुर्ग पुलिस ने थाना खुर्शीपार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान में संचालित जुआ फड़ का खुलासा किया है। पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुआ खेलते एवं खिलाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6, खुर्शीपार स्थित एक मकान में रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ACCU एवं थाना खुर्शीपार पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर पांच व्यक्ति जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से 92 हजार 615 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश की दो गड्डी, दो कार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा जुआ फड़ संचालन में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 16 लाख 70 हजार 615 रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल और खिला रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 5 तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में ACCU एवं थाना खुर्शीपार पुलिस टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button