Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

शासकीय एल.पी. पांडेय महाविद्यालय में निःशुल्क कोचिंग का विधिवत शुभारंभ

Ad

शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में आज निःशुल्क कोचिंग केन्द्र का औपचारिक शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एल. एस. पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। यह पहल महाविद्यालय के Career Guidance Cell एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए 350 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जो विद्यार्थियों में इस पहल के प्रति उत्साह और गंभीरता को दर्शाता है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि यह कोचिंग प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ संकाय सदस्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा उन्मुख अध्ययन एवं रणनीतियाँ सिखाएँगे।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एल. एस. पटेल, श्री डी. पी. एस. पैकरा, श्री एस. सी. नेताम, श्री प्रसन्न शर्मा, डॉ. टंकेश्वरी पटेल, सुश्री ज्योति भगत, डॉ. रश्मि मौर्य, श्रीमती अदिति तलवारे पटेल, एवं श्रीमती हेमलता सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

अपने प्रेरक उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. पटेल ने कहा कि निःशुल्क कोचिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की परीक्षाओं हेतु सक्षम बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर शनिवार आयोजित होने वाली कक्षाओं में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने और इस अवसर का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Career Guidance Cell एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय किया गया। अंत में सभी संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button