Advertisement Carousel
Add
Blog

जेल निरीक्षण समिति ने जिला जेल खोखरा का किया निरीक्षण

Ad

Advertisements

जेल निरीक्षण समिति ने जिला जेल खोखरा का किया निरीक्षण

Advertisements


बंदियों की उम्र का किया सत्यापन, कोई भी किशोर बंदी नहीं मिला

जांजगीर-चांपा,

जांजगीर-चांपा जिले के जिला जेल खोखरा में जेल निरीक्षण समिति द्वारा बंदियों के सत्यापन हेतु निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेष रूप से बंदियों की आयु संबंधी जानकारी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि जेल में कोई भी किशोर निरुद्ध न हो।


जिला बाल संरक्षण अधिकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों में बंदियों से उनकी उम्र संबंधी जानकारी ली गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर यह पाया गया कि जेल में कोई भी विधि के उल्लंघन करने वाला किशोर बंदी मौजूद नहीं है।

Advertisements


निरीक्षण समिति ने जेल प्रबंधन को निर्देशित किया कि यदि किसी बंदी की उम्र 18 वर्ष से कम प्रतीत होती है या उसकी आयु को लेकर संदेह हो, तो इसकी सूचना तत्काल समिति को दी जाए। ताकि समय पर उम्र सत्यापन कर आवश्यकतानुसार किशोरों को संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित किया जा सके।


निरीक्षण के दौरान विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री सम्मे सिंह कंवर, संरक्षण अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्री पुष्पेंद्र मरकाम, श्री हर्षवर्धन सिंह एवं जिला जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोंडर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button