Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

यूपी के सीएम ने निघासन में होने वाले 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को दी शुभकामनाएं

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन में एक से पांच जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा दशकों से आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक नवजागरण और नैतिक उत्थान के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गायत्री साधना के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, परिवार प्रबोधन और समाज परिष्कार का जो सतत अभियान चलाया जा रहा है, उसने समाज को संस्कार, सेवा और समर्पण की दिशा दी है। निघासन की पुण्यभूमि पर आयोजित यह महायज्ञ सामूहिक साधना और यज्ञीय चेतना का विराट स्वरूप है, जो समाज में सद्भाव, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के दौरान प्रज्ञा योग, देव पूजन, यज्ञ साधना, संस्कार कार्यक्रमों और सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी। इस आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के विचारों के संवाहक एवं प्रेरणास्रोत डॉ. चिन्मय पंड्या की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल विश्व गायत्री परिवार, आयोजन समिति तथा समस्त साधकों और सहभागियों को इस विराट आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ राष्ट्रजीवन में नैतिक चेतना, आत्मिक शुद्धि और सामाजिक एकता को नई शक्ति प्रदान करेगा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button