Advertisement Carousel
Blog

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जानलेवा हमला, 10 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जानलेवा हमला, 10 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नेगुरडीह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जगराम कश्यप, निवासी खैरताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ नेगुरडीह के कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है, जिससे वह अचेत हो गया। जब वे घटनास्थल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
इसी प्रकार दूसरे पक्ष से प्रार्थी गौतम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विनय कश्यप एवं उसके साथियों द्वारा रंजिशवश एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया गया।
दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी (पहला पक्ष)
संजय कुमार कश्यप उर्फ भुरू (27 वर्ष)
तिहारू राम कश्यप (59 वर्ष)
शरद कुमार कश्यप (25 वर्ष)
गौतम यादव (19 वर्ष)
महेन्द्र कुमार कश्यप (25 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़)

गिरफ्तार आरोपी (दूसरा पक्ष)
विनय कश्यप (25 वर्ष)
पप्पू यादव उर्फ अविनाश (22 वर्ष)
अतुल यादव (19 वर्ष)
राजा बरेट (21 वर्ष)
सरवन बरेट (22 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम खैरताल, थाना नवागढ़)
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button