Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कोसीर धान उपार्जन केंद्र में तहसीलदार ने किया आकस्मिक निरीक्षण

कोसीर। कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के निर्देश पर तहसीलदार शनि पैकरा ने कोसीर धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान में नमी की जाँच, आवश्यक साफ–सफाई तथा हमालों को सही तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार ने उपस्थित सभी किसानों से अपील की कि वे अपना धान पूरी साफ-सफाई के साथ उपार्जन केंद्र में लेकर आएँ तथा अनावश्यक कार्यवाही से बचें।

निरीक्षण के दौरान धान फड़ में जाँच के समय रमेश पिता गौतम, निवासी सिंघनपुर – 55 कट्टा राजेश्वरी पति नरोत्तम – 105 कट्टा

मालिकराम पिता फिरत राम, निवासी कोसीर – 40 कट्टा को धान की उचित सफाई के बाद ही खरीदी करने के निर्देश दिए गए। संबंधित धान के लिए पंचनामा तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया। मौके पर नोडल अधिकारी कृष्णकुमार साहू, आनंदराम सिदार, फड़ प्रभारी, हमाल–मुकर्रदम सहित कई किसान उपस्थित थे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button