Advertisement Carousel
राज्य

चंडीगढ़ को बड़ी सौगात, चार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द होंगी शुरू

चंडीगढ़
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है और एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत जारी है।

Advertisements

एयरपोर्ट के CEO अजय वर्मा ने बताया कि बैंकॉक, मलेशिया, लंदन और सिंगापुर के लिए कनेक्टिविटी की योजना बनाई जा रही है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है और यहां सालाना लगभग 42 लाख यात्रियों का आवागमन होता है।

Advertisements

इसी वजह से लगातार नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि घरेलू उड़ानों की संख्या करीब 80 है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button