Advertisement Carousel
Blog

“मुलमुला पुलिस का एक्शन: 24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो और छेड़छाड़ मामले में भेजे गए जेल”

Advertisements

मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में 24 घंटे के भीतर दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा, 10 जून 2026। थाना मुलमुला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई।

Advertisements


पहले मामले में एक आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने तथा उसके परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी निलेश भैना (21 वर्ष), निवासी नगारीडीह, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


वहीं दूसरे मामले में एक युवती के घर में आधी रात घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम दास (20 वर्ष), निवासी ग्राम जोगीडीपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की। आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, उपनिरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह तथा आरक्षक सनीहर जगत और मनभावन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button