Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

सक्ती में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सक्ती/
सक्ती जिले में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिला है। पंकज पटेल ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सक्ती के पद पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कोरिया जिले से स्थानांतरण के पश्चात सक्ती पहुंचने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) से सौजन्य भेंट की।

Advertisements

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति, राजनीतिक, सामाजिक परिस्थितियों तथा वर्तमान आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री पंकज पटेल इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बेमेतरा, मुंगेली एवं कोरिया जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मूल रूप से रायगढ़ जिले के निवासी  पटेल एसडीओपी के रूप में नारायणपुर एवं कटघोरा (जिला कोरबा) में भी पदस्थ रह चुके हैं। अपने कुशल नेतृत्व, व्यवहार कुशलता एवं सूझबूझ के कारण उन्होंने पूर्व पदस्थ जिलों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

कार्यभार ग्रहण के दौरान रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय, निरीक्षक प्रभारी स्टेनो वाय.एन. शर्मा सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button