Advertisement Carousel
राज्य

महिपाल ढांडा का धमाकेदार बयान: ‘72 हूरों के पास भेज दूं’—दिल्ली ब्लास्ट मामले पर तीखी टिप्पणी

पानीपत 
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का सख्त बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां और सरकार पूरी ताकत से कार्रवाई कर रही हैं, जिससे आरोपी डरे हुए हैं और छिपने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यह नया भारत है, ऐसे लोगों की जगह या तो जेल में होगी या 72 हूरों के पास।

Advertisements

ढांडा ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद फैलाने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा और एक-एक कड़ी जोड़कर सभी को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले यह कहते थे कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, अब सच्चाई सबके सामने है।

Advertisements

अल फलहा यूनिवर्सिटी पर उठे सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान गलत विचारधारा नहीं सिखाता, लेकिन युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाले मौलवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि भारत किसी भी आतंकी गतिविधि या हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button