Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

रौनियार समाज में एकता की जीत भागवत गुप्ता बने अध्यक्ष, राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष व संजय गुप्ता सचिव निर्विरोध चयनित

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कोतबा — रौनियार कल्याण समिति, इकाई कोतबा का चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकजुटता और परिपक्व लोकतांत्रिक सोच देखने को मिली।

Advertisements
Advertisements

चुनाव प्रक्रिया के तहत श्री भागवत गुप्ता को समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि श्री राजेश गुप्ता को निर्विरोध उपाध्यक्ष एवं श्री संजय गुप्ता को निर्विरोध सचिव चुना गया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री रामावतार गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। चार सदस्यीय चुनाव समिति के सदस्यों श्री सरोज गुप्ता, श्री ओम गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता एवं श्री रवि गुप्ता की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रौनियार समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। समाज के सभी वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button