Advertisement Carousel
Add
Blog

कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला से किया दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई कापू पुलिस, आरोपी गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

Ad

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

रायगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

रायगढ़ पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में थाना कापू पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 10 मई 2026 को थाना कापू पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 दिसंबर 2025 की शाम आरोपी सुधीर किस्पोट्टा उनके घर पहुंचा था। आरोपी ने महिला के पति को शराब लाने के बहाने दूसरे गांव भेज दिया और घर में महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी।

Advertisements
Advertisements


लोकलाज के डर से महिला ने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन बाद में साहस जुटाकर पुलिस थाना पहुंची और पूरा मामला दर्ज कराया।
रिपोर्ट दर्ज होते ही कापू पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 54 वर्षीय सुधीर किस्पोट्टा निवासी पखनाकोट, थाना कापू, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस बयान
मामले को लेकर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


फिलहाल आरोपी न्यायिक रिमांड पर है और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button