Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण, बेटियों को मिलेगा आधुनिक और सुरक्षित शिक्षण माहौल

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

अगले सत्र में नए भवन से गूंजेगी पढ़ाई की घंटी

लखीमपुर खीरी। जिले की बेटियों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही वे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगी। गुरुवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास खंड लखीमपुर खीरी के कोरैय्या जंगल स्थित निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से बालिकाएं नए भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगी।

Advertisements

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों और आत्मनिर्भरता की नींव है। हमारा प्रयास है कि यहां उन्हें हर वह सुविधा मिले, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का रास्ता बनाए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button