Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़स्वास्थ्य विभाग

डॉ. संजय कन्नौजे का बिलाईगढ़ अस्पताल निरीक्षण: 10 मार्च तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Ad

सभी निर्माण कार्यों को 10 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

हॉस्पिटल के फ्री और शुल्क परीक्षण का कलेक्टर ने मरीजों से लिया फीडबैक

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का सोमवार को  निरीक्षण कर डीएमएफ मद से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में तेजी लाये और गुणवत्ता के साथ 10 मार्च तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करें।  कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements

प्रायवेट हॉस्पिटल की तर्ज पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है, एक्स-रे, सोनोग्राफी और कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, ड्रेसिंग, दवा, एनसीडी, लैब, नेत्र एक्स-रे आदि कक्ष का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने रेबीज के साथ अन्य दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। लैब कक्ष में प्रतिदिन लगभग 50 मरीजों की जांच पर, एक्स-रे कक्ष में कलेक्टर को शुल्क की जानकारी दी गई कि एक्स-रे की पीडीएफ कॉपी के लिए 50 रुपये और प्रिंट के लिए 150 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि बुजुर्गों और बच्चों के लिए सुविधा निःशुल्क है।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर सुविधा देने और सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। हाथ-पैर के इलाज के लिए आये मरीज मंटोरी बर्मन और पेट दर्द के इलाज के लिलिए हॉस्पिटल आयी कौशल्या कुमारी ने कलेक्टर को बताया कि पहले की तुलना में अस्पताल की व्यवस्था बेहतर हुई है और समय-समय पर नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button