Advertisement Carousel
Blog

सियारपाली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

सियारपाली में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
रायगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सियारपाली में अवैध महुआ शराब बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ग्राम सियारपाली निवासी राजकुमारी चौहान अपने घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

Advertisements


पुलिस ने मौके से राजकुमारी चौहान (40 वर्ष), पति रतन चौहान, निवासी ग्राम सियारपाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब रखना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता के डिब्बे में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।


इस कार्रवाई में पीएसआई सिद्धांत येरेवार, पीएसआई मनीषा धुर्वे, प्रधान आरक्षक रविसाय, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक मिनकेतन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button